केपटाउन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट में रोमांच चरम पर है। सीरीज 1-1 से बराबर है और इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और केपटाउन मैच को जीतकर की टीम इतिहास रचना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका भी सीरीज बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। इस मैच पर काफी कुछ दांव पर लगा है और इस वजह से दोनों टीमों के बीच संघर्ष भी देखने को मिल रहा है। ऐसे कई मौके सामने आए जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्म बहस हुई। मैच के दूसरे दिन वरिष्ठ अंपायर मरे इरासमस के साथ बहस हो गई। जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव ने शानदार गेंदबाज की। हालांकि शुरुआत में शमी को वह लाइन और लेंथ नहीं मिल रही थी। पहले सेशन में रंग में नहीं दिखे शमी शमी को अंपायर इरासमस ने पिच के बीच में भागने पर वॉर्निंग दी। पिच के इस हिस्से को डेंजर एरिया कहा जाता है। हालांकि कोहली अंपायर से इस फैसले से असहमत नजर आए। रीप्ले में दिखा कि शमी का पांव डेंजर एरिया के बाहर लैंड हुआ था। हालांकि, कोहली जो खुलकर अपनी बात करने के लिए जाने जाते हैं, इरासमस के पास गए और वॉर्निंग के बारे में बात करने लगे। इस बीच, मैच में शमी की सभी गेंदो को देखकर साफ हुआ कि कोहली इससे पहले तीन बार डेंजर एरिया में लैंड हुए थे, जिनके लिए उन्हें वॉर्निंग दी गई थी। इसलिए शमी को अंपायर से मिली वॉर्निंग पिछली गलतियों के लिए थी। शमी ने हालांकि इसके बाद वापसी की और तीन गेंदों के बीच दो विकेट हासिल किए। उन्होंने तेंबा बावुमा और काइल वेरेयन को आउट किया। मैच की बात करें तो भारत ने अपनी पहली पारी में 223 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 210 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। खबर लिखे जाने तक भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के विकेट खो दिए थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FjNTWb






0 comments:
Post a Comment