Tuesday, February 1, 2022

आईफोन 7 और बिना एसी की कार, सिराज ने IPL की पहली कमाई से खरीदा था यह सामान

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज () ने अपने छोटे से करियर में टीम इंडिया में खास मुकाम बनाया है। उन्होंने आईपीएल (IPL) से अपनी पहचान बनानी शुरू की और इसके बाद भारतीय क्रिकेट की पेस बैटरी (Indian Team Pacers) का अहम हिस्सा बने। 2017 में पहली बार उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने खरीदा लेकिन अगले ही साल से वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की ओर से हाल ही में जारी किए गए पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि कैसे आईपीएल (IPL) ने उनके जीवन को बदल दिया। इसी तरह उन्होंने बताया कि आईपीएल ने उनके जीवन को बेहतर बनाया। उन्होंने बताया कि आईपीएल में चुने जाने के बाद उन्होंने अपने आप को सबसे पहले कौन सा गिफ्ट दिया था। हैदराबाद के इस पेसर ने बताया कि उन्होंने आईपीएल की पहली कमाई से अपने लिए आईफोन 7 प्लस खरीदा था और परिवार को सेकंड हैंड करोला कार खरीदकर दी थी। आरसीबी के पॉटकास्ट में उन्होंने कहा, 'सबसे पहले, मैंने आईफोन 7 प्लस खरीदा। फिर मैंने सेकंड हार कार खरीदी। करोला। कार जरूरी है। आईपीएल खिलाड़ियों के पास एक कार होनी जरूरी है। आखिर कब तक मैं अपनी प्लेटिना (मोटरसाइकल) पर घूमता रहता? लेकिन मुझे कार चलानी नहीं आती थी। मेरे अंकल के बेटे को कार चलानी आती थी तो जब भी मुझे बाहर जाना होता तो मैं उसे बुलाता था।' सिराज ने आगे कहा कि आईपीएल के अनुबंधित खिलाड़ियों का कार को लेकर बहुत लगाव होता है और इसी वजह से उन्होंने भी कार खरीदने का फैसला किया। हालांकि, इस कार में एसी नहीं था और इस वजह से सफर के दौरान कार के शीशे खोलकर रखने होते थे। इसी कार में सफर के दौरान फैंस उन्हें पहचान लेते थे और उन्हें आवाजें लगाते थे। हालांकि उन्होंने बताया कि अगले साल उन्होंने अपने लिए मर्सेडीज खरीद ली थी। सिराज को बैंगलोर की टीम ने रीटेन किया है। उन्हें बैंगलोर ने सात करोड़ रुपये दिए हैं। बैंगलोर की टीम ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और टीम की कोशिश होगी कि इस बार यह सूखा तोड़ा जाए। बैंगलोर ने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को भी रीटेन किया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/nKcXCHWwR
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support