बेंगलुरु: () के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। नीलामी में कुल 204 खिलाड़ी बिके, इसमें 67 विदेशी खिलाड़ी थे। फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उसमें 10 विदेशी खिलाड़ी (Overseas Players) थे, यानी आईपीएल 2022 में 77 विदेशी खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। एक टीम में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 7-7 खिलाड़ियों को ही अपने साथ जोड़ा है। अन्य सभी टीम में 8-8 खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज: 17 खिलाड़ी 81.45 करोड़ () आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर, शिमरॉन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, कायरन पोलार्ड, सुनील नारायण, ओडियन स्मिथ, ड्वेन ब्रावो, रोवमन पावेल, अल्जारी जोसेफ, इविन लुईस, डोमिनिक ड्राक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, फैबियन एलेन, ओबेड मैकॉय, काइल मेयर्स। ऑस्ट्रेलिया: 13 खिलाड़ी 59.85 करोड़ () पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड, डेनियल सैम्स, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, मैथ्यू वेड, नाथन एलिस, नाथन कुल्टर नाइल, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस। इंग्लैंड: 13 खिलाड़ी 64.75 करोड़ (England Players in IPL) जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, सैम बिलिंग्स, क्रिस जॉर्डन, एलेक्स हेल्स, बेनी हॉवेल, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, मार्क वुड, लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर, मोइन अली, डेविड विली दक्षिण अफ्रीका: 11 खिलाड़ी 44.30 करोड़ (South Africa Players in IPL) कगिसो रबाडा, फाफ डुप्लेसिस, क्विंटन डिकॉक, डेवोल्ड ब्रेविस, एडेन मार्करम, मार्को जानसेन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, रासी वान डेर डुसन, एनरिच नोर्तजे। न्यूजीलैंड: 12 खिलाड़ी 43.35 करोड़ (New Zealand Players in IPL) केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, मिशेल सेंटनर, एडल मिल्ने, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, टिम साउदी, जिमी नीशम, डैरल मिशेल। श्रीलंका: 05 खिलाड़ी 14.5 करोड़ (Sri Lanka Players in IPL) वांनिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, भनुका राजपक्षे। अफगानिस्तान: 04 खिलाड़ी 16.8 करोड़ (Afghanistan Players in IPL) मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी। बांग्लादेश: 01 खिलाड़ी 2 करोड़ (Bangladesh Player in IPL) मुस्तफिजुर रहमान। सिंगापुर: 01 खिलाड़ी 8.25 करोड़ (Singapore Player in IPL) टिम डेविड।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/10hMTrI






0 comments:
Post a Comment