Tuesday, February 8, 2022

रणजी ट्रॉफी में फॉर्म हासिल करने की कोशिश करेंगे चेतेश्वर पुजारा, सौराष्ट्र की टीम में शामिल

राजकोट: बड़ी पारी खेलने का इंतजार कर रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज () को 10 फरवरी से शुरू हो रहे क्रिकेट (Ranji Trophy) टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को सौराष्ट्र की टीम में जगह दी गई।सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें पुजारा को शामिल किया गया है। सौराष्ट्र को एलीट ग्रुप डी में रखा गया है और टीम अपने लीग मुकाबले अहमदाबाद में खेलेगी। ग्रुप डी में सौराष्ट्र के साथ 41 बार के रणजी चैंपियन मुंबई, ओडिशा और गोवा को रखा गया है। चयनकर्ताओं ने उम्मीद के मुताबिक अनुभवी पुजारा (Pujara) को टीम में जगह दी है। टीम की कमान बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaidev Unadkat) को सौंपी गई है। टीम फिलहाल यहां एससीए स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रही है। आईपीएल (IPL) में प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) को भी टीम में शामिल किया गया है। कोविड-19 महामारी (Covid-19) के कारण पिछले साल रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का आयोजन नहीं हो पाया था। इस साल भी टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जनवरी से होनी थी लेकिन देश भर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। टूर्नामेंट का आयोजन अब दो चरण में होगा। पहला चरण देश भर के आयोजन स्थलों पर गुरुवार से शुरू होकर 15 मार्च तक खलेगी। इस शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता को आईपीएल के दौरान ब्रेक दिया जाएगा और दूसरा चरण 30 मई से 26 जून तक खेला जाएगा। टीम इस प्रकार है:जयदेव उनादकट (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शेल्डन जैकसन, अर्पित वसावदा, चिराग जानी, कमलेश मकवाना, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया, प्रेरक मांकड़, विश्वराजसिंह जडेजा, हार्विक देसाई, केविन जीवराजानी, कुशांग पटेल, जय चौहान, समर्थ व्यास, पार्थकुमार भुट, युवराजसिंह चूडासामा, देवांग करामता, स्नेल पटेल, किशन परमार और आदित्य जडेजा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/UaDRsWI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support