Thursday, February 17, 2022

बेटी जाह्नवी ने बटोरीं नीलामी में सुर्खियां,मां जूही चावला ने लिखा इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालकिन और जय मेहता की बेटी जाह्नवी, आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान काफी चर्चा में रहीं। वह नीलामी के दौरान काफी भाग लेती नजर आईं। 20 वर्षीय जाह्नवी नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। उनके साथ शाहरुख खान के बच्चे- आर्यन और सुहाना भी वहां मौजूद थे। जाह्नवी तीसरी बार नीलामी में आई थीं। जाह्नवी 17 साल की उम्र में पहली बार नीलामी में शामिल हुई थीं। आईपीएल नीलामी में भाग लेने वालीं वह सबसे युवा भागीदार बनी थीं। ने गुरुवार को सोशल मीडिया को सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक भावुक पोस्ट लिखी। जूही चावला ने लिखा, 'जब से यह छोटी बच्ची थी, जाह्ववी सिर्फ आईपीएल नहीं देखती थी, बल्कि वह सभी तरह का क्रिकेट देखती हैं। वह कॉमेंटेटर्स को गंभीरता से देखती थीं, वह खेल के पहलुओं को समझने लगी। जब वह करीब 12 साल की थी, तो हम बाली में छुट्टियां मनाने गए थे। होटल में कॉफी टेबल बुक थी। इसमें दुनियाभर के क्रिकेटरों की लाइफ स्टोरीज, उपलब्धियां, रिकॉर्ड्स आदि थे। कुछ दिन जो हमने उस होटल में बिताए, वह पूल के किनारे बैठकर उस किताब को पढ़ती रहीं। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, खेल में उनकी दिलचस्पी भी बढ़ती गई।' उन्होंने आगे कहा, 'जब क्रिकेट की बात होती है तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वह काफी खुश रहती हैं और उत्साह से भरी रहती है। मेरे हिसाब से इस विषय पर उनकी जानकारी कमाल की है। हमारे सीईओ वेंकी मैसूर का बहुत शुक्रिया कि वह जाह्नवी को अहम मुद्दों पर चर्चा में शामिल करते हैं और यहां तक कि उन्हें अपनी राय देने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। एक मां के तौर पर मैं बहुत खुश और गर्व महसूस करती हूं। वह बहुत होशियार है, उसे लंबा सफर तय करना है। ईश्वर की कृपा से, वह सही रास्ते पर हैं 🙏🙏🙏।' केकेआर ने नीलामी से पहले आंद्रे रसल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर को रीटेन किया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/5gGmeNX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support