Monday, February 14, 2022

'इसे कहते हैं खेल-भावना'- नेपाल के विकेटकीपर आसिफ शेख की खूब हो रही है तारीफ

ओमान: नेपाल और आयरलैंड के बीच हुए टी20 मैच में एक रोचक घटना देखने को मिली। नेपाल के विकेटकीपर ने आयरलैंड के बल्लेबाज एंडी मैकब्रिन को आउट करने से इनकार कर दिया। असल में मैकब्रिन रन लेते समय फिसल गए थे। ओमान में चल रही चार देशों की टी20 सीरीज के दौरान सोमवार को हुए यह मुकाबले में यह घटना हुई। अल अमीरात क्रिकेट मैदान पर मैच के बाद आसिफ की खूब तारीफ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 19वें ओवर में 8 विकेट पर 114 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे वक्त पर नॉन-स्ट्राइकर छोर से दौड़कर मैकब्राइन रन चुराते हुए स्लिप कर गए। गेंदबाज कमल सिंह ने तेजी से गेंद को पकड़ा और गेंद विकेटकीपर आसिफ शेख की ओर बढ़ा दिया। शेख ने हालांकि बल्लेबाज को आउट नहीं किया क्योंकि बल्लेबाज रन लेते समय गेंदबाज से थोड़ा सा टकराकर गया था। ऐसे में उसके पास रन लेने का पूरा मौका नहीं था। इस दौरान कॉमेंटेटर ने कहा, 'कॉमेंट्री बॉक्स में मेरे रौंगटे खड़े हो गए हैं क्योंकि यह बहुत भावुक लम्हा है। यह दुर्घटनावश था और वह उन्हें रन आउट कर सकते थे और आसिफ शेख ने कहा, 'नहीं, वह ऐसा नहीं करने वाले क्योंकि यह खेल भावना के विपरीत है। आईसीसी, यह आपके लिए 2022 स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड का नॉमिनी है।' आयरलैंड की टीम ने आखिर अपने निर्धारित 20 ओवरों में 127 रन बनाए और नेपाल की टीम 111 रन ही बना सकी। आखिर में उसने मुकाबला 16 रन से जीता।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/sJ6iMt0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support