Monday, February 7, 2022

चुनौतियां थीं, लेकिन मेरा लक्ष्य बतौर खिलाड़ी सुधार करते रहना था: वॉशिंगटन सुंदर

अहमदाबाद: वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को उंगली की चोट के कारण (Sundar Injury) पांच महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ा लेकिन तमिलनाडु के इस स्पिनर ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस समय का इस्तेमाल खुद को बेहतर करने में किया क्योंकि बतौर खिलाड़ी यही उनके हाथ में था। वॉशिंगटन इसके कारण टी20 विश्व कप (T20World Cup) में भी नहीं खेल सके लेकिन रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के सफेद गेंद के खेल में निराशाजनक प्रदर्शन और उनके बाहर किये जाने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वापसी की और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे ( ODI) में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वॉशिंगटन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘काफी सारी चुनौतियां थीं लेकिन मैं बतौर क्रिकेटर खुद में सुधार करने के लिए जो कुछ कर सकता था, वह करना चाहता था। यही मेरे हाथ में था और मैं इसी पर ध्यान लगाए था।’ वॉशिंगटन पिछले दो वर्षों में समझ चुके हैं कि परेशानियां आती रहेंगी लेकिन उन्हें इनसे निपटने के लिए तरीका निकालना होगा। टी20 विश्व कप के बाद कोविड-19 के कारण साउथ अफ्रीका की फ्लाइट चूकने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हां, चुनौती हमेशा बनी रहेंगी, पिछले दो वर्षों में विशेषकर मैंने यही महसूस किया है।’ इस युवा स्पिनर ने कहा, ‘लेकिन मायने यही रखता है कि मैं खुद को कैसे आगे बढ़ाता हूं, खुद को सुधार करते रहना अहम है। मैंने इस पर ध्यान लगाने की कोशिश की।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/Kevcb8i
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support