कराची: () ने 73 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी () को अपने हाई परफॉर्मेंस सेंटर में विकेटकीपिंग सलाहकार नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद पीसीबी को आलोचना का भी सामना करना पड़ा। पीसीबी ने कहा कि उसने बारी के अनुरोध पर और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें विकेटकीपिंग सलाहकार बनाया है। पीसीबी के इस तर्क की पाकिस्तान का क्रिकेट जगत आलोचना कर रहा है। बारी पाकिस्तान क्रिकेट में एक सम्मानित व्यक्ति हैं जिन्होंने राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘वह हाई परफॉर्मेंस सेंटर के निदेशक के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन उनका अनुबंध 31 दिसंबर को समाप्त हो गया और उन्होंने तीन महीने का विस्तार देने का अनुरोध किया।’ उन्होंने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने पूर्व कप्तान के सम्मान में, विशेष पद बनाने के लिए कहा था और बारी के लिए तीन महीने के विस्तार को मंजूरी दी। बारी ने पाकिस्तान के लिए 81 टेस्ट और 51 एकदिवसीय मैच खेले हैं। खेल से संन्यास के बाद बारी ने बोर्ड में कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। उन्होंने बोर्ड के निदेशक (क्रिकेट संचालन), मुख्य चयनकर्ता, राष्ट्रीय टीम प्रबंधक और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दी है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/IpXq83i






0 comments:
Post a Comment