Tuesday, February 15, 2022

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को बनाया शाहरुख खान, मस्ती भरा वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022 Auction) की महानीलामी खत्म हो चुकी है। अब इंतजार लीग के शुरू होने का है। फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 15वां एडिशन मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। सभी 10 टीमें पूरी हो गई हैं। फ्रैंचाइजी अपनी टीमें चुन चुके हैं और उनकी नजरें अब खेल की रणनीतियां बनाने की हैं। ने भी नीलामी के दौरान कुछ अच्छे खिलाड़ियों को चुना। टीम ने , जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को रीटने किया और ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और जिमी नीशम (Jimmy Neesham) जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में चुना। राजस्थान की टीम में खिलाड़ी हमेशा से अच्छे रहे हैं लेकिन टीम उम्मीद के मुताबिक खेल नहीं दिखा पाती है। इस बीच मंगलवार (15 फरवरी) को एक वीडियो शेयर किया। यह बॉलिवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का टाइटल सॉन्ग है। यह एक मॉफ्ड वीडियो है। इसमें राजस्थान रॉयल्स ने फिल्मी सितारों के चेहरों पर अपनी टीम के खिलाड़ियों का चेहरा लगा दिया है। ओरिजनल गाने में शाहरुख खान और बॉलिवुड के कई सितारे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन को शाहरुख खान के चेहरे से रिप्लेस किया है और वह टीम के नए खिलाड़ियों का स्वागत कर रहे हैं। यह क्लिप बहुत मजेदार है। इसमें युजवेंद्र चहल, जिमी नीशम, शेमरॉन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही टीम के डायरेक्टर कुमार संगाकारा भी नजर आते हैं। यह वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो गया। टीम के सदस्य और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम ने इसे शेयर भी किया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/L27HuCM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support