Friday, February 11, 2022

India vs West Indies: यहां पढ़ें मैच का लाइव अपडेट और स्कोर

अहमदाबाद: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम पहले ही बल्लेबाजी करना चाहते थे। बोर्ड पर स्कोर टांगना हमेशा अच्छा होता है। और गेंदबाजों को भी मौका देना चाहते थे। हमारी टीम में तीन बदलाव हैं। केएल राहुल, दीपक हूडा और युजवेंद्र चहल नहीं खेल रहे हैं और उनके स्थान पर कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन को शामिल किया गया है। रोहित असल में दीपक चाहर का नाम लेना भूल गए। उन्हें शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में शामिल किया गया है। पहले पावरप्ले में ही भारत को तीसरा झटकाकोरोना के बाद मैदान पर वापसी कर रहे शिखर धवन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 26 गेंद पर 10 रन बनाकर धवन ओडियन की गेंद पर स्लिप में लपक लिए गए। उन्होंने गेंद को कट करने की कोशिश की, लेकिन वह उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर जेसन होल्डर के हाथों में चली गई। 10 ओवर में टीम का स्कोर 43 रन पर तीन विकेट। रोहित शर्मा और विराट कोहली पवेलियन लौटेभारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी के चौथे ओवर में पवेलियन लौट गए। अलजारी जोसफ ने ओवर में दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा (13) को बोल्ड किया। विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके। जोसफ ने सीरीज के पहले वनडे में भी दोनों बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट किया था। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/2 सभी मैच में रोहित के साथ अलग बल्लेबाजभारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। सीरीज के तीनों मैच में रोहित के साथ अलग-अलग बल्लेबाज पारी की शुरुआत करने उतरे। पिछले साल मार्च में रोहित और धवन ने आखिरी बार टीम के लिए पारी की शुरुआत की थी। प्लेइंग इलेवन: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज,कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श, अलजारी जोसफ, केमार रोच भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच है। भारतीय टीम पहले दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। वहीं वेस्टइंडीज की कोशिश सीरीज में सम्मान बचाने की होंगी। शिखर धवन इस मैच में वापसी करेंगे। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही इसकी पुष्टि कर चुके थे। सलामी बल्लेबाज धवन समेत चार खिलाड़ी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब धवन के लौटने के बाद विजयी टीम संयोजन में बदलाव किया जा सकता है। उनकी गैर मौजूदगी में पहले मैच में ईशान किशन ने और दूसरे में ऋषभ पंत ने पारी का आगाज किया। अगर शिखर धवन प्लेइंग इलेवन में आएंगे तो टीम से बाहर कौन जाएगा। सूर्यकुमार यादव या फिर दीपक हूडा। सवाल बहुत मुश्किल है। यादव ने बीते मैच में मुश्किल वक्त में हाफ सेंचुरी लगाई वहीं दीपक हूडा ने बैटिंग और बॉलिंग से प्रभावित किया। वह छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में सामने आए हैं। क्या कुलदीप यादव को मौका मिलेगा? सवाल कई हैं। ओडियन स्मिथ ने दूसरे मैच में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया था। ऐसे में अगर पोलार्ड लौटते हैं तो वेस्टइंडीज के लिए मुश्किल हो सकती है। क्या वह टीम में बने रहेंगे या ब्रावो को टीम से बाहर किया जाएगा। पोलार्ड की वापसी के बाद यह समस्या काफी गहरी हो सकती है। ब्रावो ने पिछले पांच मैचों में 1, 18, 18, 0 और 2 रन बनाए हैं। पिच ने अभी तक सीमर और स्पिनर्स दोनों को मदद की है। और शुक्रवार को भी ऐसा ही नजर आ रहा है। तापमान भी बहुत ज्यादा रहने की उम्मीद नहीं है। पिछले मैच में ओस नहीं थी। और यह भारतीय टीम के पक्ष में गया। तीसरे वनडे इंटरनैशनल में भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/eR56joI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support