लखनऊ: क्रिकेट को यूं ही नहीं अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच (IND vs SL 1st T20I) को ही ले लीजिए। इस मैच के दौरान चरिथ असलांका (Charith Asalanka LBW DRS) को छठे ओवर में अंपायर ने LBW करार दिया। यहां बल्लेबाज ने अपने साथी से बात करने के बाद डीआरएस लिया और इसके बाद वह हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। गेंद बहुत हल्का बैट से टच होते दिखा और फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। दरअसल, छठा ओवर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) कर रहे थे। चहल ने ओवर की चौथी गेंद फेंकी, जिसपर श्रीलंकाई बल्लेबाज स्वीप लगाना चाहता था, लेकिन पूरी तरह चूका। भारतीय प्लेयर्स की जोरदार अपील पर फील्ड अंपायर ने उंगली उठा दी। यहां असलांका ने अपने साथी जेनिथ के साथ बातचीत के बाद DRS लेने का फैसला किया। दोनों के बीच बातचीत से ऐसा लग नहीं रहा था कि वह गेंद के बल्ले पर लगने को लेकर सुनिश्चित हैं। जब टीवी अंपायर ने रिप्ले देखा तो पाया कि गेंद बल्ले के किनारे पर लग रही है। इस तरह बल्लेबाज नॉट आउट रहा। इस बात की उम्मीद कम से कम कोच (Rahul Dravid) और कप्तान (Rohit Sharma) को नहीं रही होगी। जैसे ही उन्होंने वह देखा तो रोहित के चेहरे पर हंसी थी और राहुल द्रविड़ अपने सिर पर हाथ रखते कैमरे में कैद हुए। इस मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। मैच की बात करें तो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 62 रन से हरा दिया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 200 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम ने 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। श्रीलंका की टीम चरिथ असलांका (नाबाद 53 रन) के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन रन ही बना सकी। यह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 10वीं जीत है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/Y8Dq0pa






0 comments:
Post a Comment