Sunday, February 13, 2022

Who is Yash Dayal: कौन है यश दयाल, जिस पर गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपये कर दिए खर्च

बेंगलुरु: () को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मेगा-ऑक्शन (IPL Mega Auction) के दूसरे दिन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद यह चर्चा होने लगी कि आखिर यह खिलाड़ी कौन है। यश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह बाएं हाथ के पेसर हैं। दयाल भारतीय टीम के साथ रह चुके हैं। यश दयाल अहमदाबाद में भारतीय टीम के साथ बायो-बबल (India vs West Indies) में थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के साथ जुड़ने के लिए उन्हें रिलीज कर दिया गया। यूपी की टीम उस समय गुड़गांव में थी। तीन साल पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं। वह आईपीएल ट्रायल में थे। इसके बाद उन्होंने कुछ साल काम किया और अब पहली बार आईपीएल कान्ट्रेक्ट हासिल कर पाए हैं। विजय हजारे ट्रोफी में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों मे शामिल थे। उन्होंने 3.77 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए थे। यश दयाल लगातार 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार में गेंद फेंक सकते हैं। यूपी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 142 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरी थीं। यश दयाल का जन्म 13 दिसंबर 1997 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए 2018-19 के लिए लिस्ट ए डेब्यू किया था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 21 सितंबर 2018 में अपना पहला मैच खेला था। इसके बाद उसी साल नवंबर में अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था। फिर अगले उन्होंने टी20 ट्रॉफी सैयद मुश्ताक अली में टी20 डेब्यू किया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/5QhmwaG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support