बेंगलुरु: अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान () को आईपीएल की महा-नीलामी (IPL Mega Auction) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने खरीदा। ढुल का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। ढुल दिल्ली के ही रहने वाले हैं। दूसरे दिन लंच के बाद दिल्ली की टीम ने लगातार बोलियां लगाईं। पंजाब और दिल्ली दोनों टीमें इस खिलाड़ी को अपनी टीम के साथ जोड़ने के लिए उत्सुक नजर आईं। आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया। ढुल की कप्तानी में भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज में हुए वर्ल्ड कप में खिताब जीता था। यह भारत का पांचवां वर्ल्ड कप खिताब था। ढुल ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी। यश के पिता विजय सिंह ढुल (Yash Dhull Father Vijay Singh Dhull) ने नवभारत टाइम्स को बताया था कि यश महज 6 साल की उम्र में क्रिकेट अकैडमी जाने लगा था। क्रिकेट को लेकर उसकी गंभीरता 3 से 4 सालों में नजर आने लगी। जब वह 5वीं क्लास में था, तो उसका एडमिशन बाल भवन में इसी वजह से करवाया, क्योंकि वहां क्रिकेट अकेडमी थी। पिता विजय ने बताया कि वह खुद भी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते थे, हालांकि चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। लेकिन एक सपना था कि अपने बेटे को क्रिकेट में दिशा देंगे। यह संयोग रहा कि यश की दिलचस्पी भी बचपन से ही क्रिकेट में दिखने लगी। पूरे परिवार ने यश को क्रिकेट के लिए प्रेरित किया और यश का सपना परिवार का सपना रहा। यश के दादाजी पहले उसे अकेडमी लेकर जाते थे और लाते थे। उनके व्यस्त होने पर यह काम उनकी मां करने लगी। 2017 में दादाजी के निधन के बाद यह जिम्मेदारी नीलम पर आई। घर के काम के साथ उन्होंने कोचिंग को इस तरह मैनेज किया कि कभी यश की कोचिंग मिस नहीं हो पाई।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/Y2duVKH






0 comments:
Post a Comment