Wednesday, March 2, 2022

मौका और दस्तूर भी है... क्या विराट कोहली 71वीं पारी में जड़ेंगे 71वां शतक या '100' के फेर में फंसेंगे!

मोहाली: भारत और श्रीलंका () के बीच 4 मार्च से मोहाली में टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। यह मैच के पूर्व कप्तान () होगा। 2011 में वेस्टइंडी के खिलाफ डेब्यू करने वाले कोहली 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 12वें खिलाड़ी होंगे। डेब्यू के बाद विराट जल्द ही दुनिया के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हो गए। उनके नाम अभी टेस्ट में 27 और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 70 शतक हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) एक समय शतक की झड़ी लगा रहे थे, लेकिन नवंबर 2019 के बाद उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में अपना 70वां शतक था। उसके बाद से विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट () अभी तक खेली 70 पारियों में 38.04 की औसत से 2397 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 94 रन की रही। उन्होंने 2019 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में यह पारी खेली थी। जब विराट () की पहली पारी में भारत के लिए बल्लेबाजी करने उतरेंगे, तो अंतिम शतक लगाने के बाद उनकी 71वीं पारी होगी। उनके पास 71वीं पारी में 71वां शतक लगाने का मौका होगा। एक और रिकॉर्ड विराट कोहली के साथ है। श्रीलंका के खिलाफ उनका बल्ला जमकर रन बरसाता है। पड़ोसी देश के खिलाफ अभी तक खेली 67 इंटरनेशनल पारियों में विराट ने 65.98 की औसत से 3563 रन बनाए हैं। इसमें 13 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। श्रीलंका के खिलाफ 10 से ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट का औसत सबसे बेहतर है। 2017 में जब आखिरी बार जब श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आई थी तो विराट पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हुए थे, लेकिन उसके बाद तीन पारियों में उनका स्कोर 104*, 213 और 243 रन था। यही वजह है कि फैंस को विराट से 71वें शतक की उम्मीद सबसे ज्यादा है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि यह विराट के लिए मौका भी है और दस्तूर भी। वे 100वें टेस्ट में शतक लगाते है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/aAuQPvN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support