Wednesday, March 2, 2022

मार खाएगा.... बच्चन पांडे बने डेविड वॉर्नर, अक्षय कुमार की ही तरह आंखों से डराया

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (Australian cricketer David Warner) अपने मस्तमौला अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। मैदान के भीतर गेंदबाजों की जिस बेरहमी से कुटाई करते हैं, उतने ही कूल अंदाज में ऑफ द पिच पेश आते हैं। साउथ की फिल्मों, गानों और डॉयलॉग्स पर वो एक्टिंग करते हैं। सोशल मीडिया पर अपना हिडन टैलेंट दिखाते हैं (जिसे अब तक सब देख चुके हैं), लेकिन इस बार बारी बॉलीवुड की है। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे की हर तरफ चर्चा है। फिल्म में अक्षय के लुक पर भी काफी बातें हो रहीं हैं। इस बीच डेविड वॉर्नर ने बच्चन पांडे का हुक स्टेप करते हुए इंस्टाग्राम रील बनाया है। साथ ही वीडियो में अक्षय कुमार को टैग करते हुए पूछा कि क्या उन्हें पसंद आया। वॉर्नर ने अपनी आंखों से भी कुछ स्टेप किए हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। डेविड वॉर्नर के इस वीडियो पर कई वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे आईपीएल से भी जोड़कर देख रहे हैं और कह रहे कि सनराइजर्स हैदराबाद से नाता टूटटे ही उनका टॉलीवुड से भी मोहभंग हो गया। बहरहाल वॉर्नर इस समय ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर हैं, जहां उनकी टीम 1998 के बाद पहली बार सीरीज खेलनी पहुंची है। इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया खेल का तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगा। हालांकि वॉर्नर सिर्फ टेस्ट सीरीज का ही हिस्सा हैं और उसके बाद वह ब्रेक ले लेंगे। शायद वॉर्नर इस छुट्टी का इस्तेमाल खुद को तरो-ताजा रखने के लिए करें क्योंकि उनका पिछला एक साल अच्छा नहीं रहा है। वही अगर फिल्म की बात करें तो 18 मार्च को रिलीज होने जा रही बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ कीर्ति सनेन, जैकलीन फर्नांडिज भी नजर आएंगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/dZh1qiz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support