नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर विकेटकीपर (Wriddhiman Saha) के इंटरव्यू के लिए पत्रकार की ओर से मिली धमकी मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। दरअसल, साहा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) की जांच कर रही समिति को सारी जानकारी का खुलासा कर दिया है। इसके कुछ ही घंटों बाद टीवी जर्नलिज्म में बड़ा नाम ने खुलासा किया कि वह पत्रकार कोई और नहीं, बल्कि वह ही हैं। यही नहीं, बोरिया ने लगभग 9 मिनट का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा साहा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जो स्क्रीनशॉट ट्विटर पर डाले थे उससे छेड़छाड़ की गई थी। वह पूरी तरह से सही नहीं है। मजूमदार ने स्क्रीनशॉट में खामियां गिनाते हुए बताया कि साहा का इंटरव्यू पहले से प्लांड था, लेकिन वह समय देकर भी उपलब्ध नहीं हुए। बोरिया ने साथ ही कहा कि वह साहा पर मानहानि का दावा ठोकेंगे। उल्लेखनीय है कि तीन सदस्यीय समिति ने इस पत्रकार के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए शनिवार को साहा से मुलाकात की। साहा ने समिति के समक्ष प्रस्तुत होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मुझे जो कुछ पता था, मैंने वो सब समिति को बता दिया है। मैंने उनके साथ सारी जानकारी साझा कर दी है। मैं आपको अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। बीसीसीआई ने मुझे बैठक के बारे में बाहर बताने को मना किया है क्योंकि वे ही आपके सभी सवालों के जवाब देंगे।’ साहा (Wriddhiman Saha) के हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के बाद विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद उनका एक पत्रकार द्वारा भेजा 'अपमानजनक' वॉट्सऐप मेसेज सार्वजनिक हो गया जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसके बाद तय किया था कि वह इस पूरे मामले की जांच करवाना चाहता है। एक महत्त्वपूर्ण सूत्र ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'इस मसले को यूं ही नहीं छोड़ा जा सकता जब तक इंटरव्यू में साहा की कही गई बात और ट्वीट से जुड़े हर पहलू की पूरी जांच नहीं हो जाती।' साहा ने पहले कहा था कि वह धमकी भरा संदेश भेजने वाले पत्रकार की पहचान का खुलासा नहीं करेंगे। साहा ने ट्वीट में कहा कि वह ‘इंसानियत’ के आधार पर पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं करेंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rpKtV4






0 comments:
Post a Comment