मेलबर्न: महान क्रिकेटर शेन वॉर्न के परिवार () ने विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज के प्रस्ताव को मान लिया है। अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 52 वर्षीय वॉर्न की थाईलैंड के कोह समुई में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जबकि उनके मैनेजर ने उन्हें एम्बुलेंस आने तक लगभग 20 मिनट तक होश में लाने के लिए तमाम कोशिशें की थी। थाई पुलिस 52 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी 145 टेस्ट के दिग्गज की मौत को संदिग्ध नहीं मान रही है। कोह समुई में बो फूट पुलिस स्टेशन के अधीक्षक युताना सिरिसोम्बत ने रविवार को मीडिया को बताया कि थाईलैंड पहुंचने से पहले वॉर्न को सीने में दर्द हो रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत एलन मैकिनॉन ने कहा है कि कोह समुई में पुलिस और अस्पताल के कर्मचारी वॉर्न के शव को ऑस्ट्रेलिया वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। एंड्रयूज ने पुष्टि की है कि शेन वॉर्न की फैमिली ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अधिक विवरण आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा। द गार्डियन के अनुसार, एंड्रयूज ने कहा, ‘यह विक्टोरियन लोगों के लिए उनके खेल, हमारे राज्य और देश में उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने का अवसर होगा।’ सिरिसोम्बत ने बताया कि क्रिकेटर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सूरत थानी प्रांत के मुख्य राजकीय अस्पताल में ले जाया जाएगा। स्काईन्यूज के अनुसार, विला का निरीक्षण करने वाली फॉरेंसिक टीम को कथित तौर पर फर्श पर खून के धब्बे और कमरे में बाथरूम के तौलिए मिले, जिसमें वॉर्न रह रहे थे। स्काईन्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि थाई पुलिस ने पुष्टि की है कि विला में खून था, जो वॉर्न की जान बचाने के लिए एक हताश प्रयास के बाद आया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/rwRQSUF






0 comments:
Post a Comment