नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर ने हाल ही में अपने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें वह बालों का नया स्टाइल शेयर कर रहे हैं। 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे युवराज मैदान के बाहर अपने स्टाइल और मस्ती के लिए जाने जाते रहे। गुरुवार (10 मार्च) को युवराज ने फैशन को नए मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "Weekend Ready😎🤟. Are you 👉।" इस वीडियो में युवराज सिंह लाल टी-शर्ट और सनग्लास पहले हुए शीशे के सामने अपने हेयरस्टाइल को दिखा रहे हैं। 40 वर्षीय युवराज पिछली बार रोड सेफ्टी कप 2021 में मैदान पर नजर आए थे। युवराज सिंह ने साल 2019 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास ले लिया था। युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे इंटरनैशनल और 58 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। युवराज भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शुमार हुए थे। पंजाब के इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के 50 ओवर वर्ल्ड कप अहम भूमिका निभाई। वह 2011 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट भी रहे थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/Yu6oVBj






0 comments:
Post a Comment