कराची: पाकिस्तान के आलराउंडर () कराची पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण शनिवार को आस्ट्रेलिया () के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए। फिटनेस मुद्दों के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे फहीम मेजबान टीम के साथ पहुंचे और पॉजिटिव नतीजे के बाद उन्हें पांच दिन पृथकवास में भेज दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड () ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जल्द ही फहीम के विकल्प की घोषणा की जाएगी। पीएसएल (PSL) के सीजन के अंत में हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से फहीम सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। फहीम पिछले एक साल में पाकिस्तान के स्टार टेस्ट प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं। उन्होंने ने सातवें नंबर पर महत्वपूर्ण रन बनाए और गेंदबाजी में भी प्रमुख गेंदबाजों को सपोर्ट किया। कड़ी सुरक्षा के बीच आस्ट्रेलियाई टीम भी कराची पहुंची और उसे सीधे हवाई अड्डे से होटल भेजा गया। दोनों टीम गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्टेडियम में पूर्ण अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान की टीम पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज हसन अली (Hassan Ali) के भी बिना उतरी थी जो अनफिट थे। तेज गेंदबाज हारिस राउफ भी रावलपिंडी में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की शुरुआत 12 मार्च से होगी। रावलपिंडी में खेला गया सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर पूरे मैच में सिर्फ 14 विकेट गिरे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2B8XZi0






0 comments:
Post a Comment