Monday, March 14, 2022

IND v SL: श्रेयस अय्यर ने बनाया धाकड़ रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले इंडियन

बेंगलुरु: मिडल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज ( Fifty) चोट से वापसी के बाद गजब के फॉर्म में हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में लगातार 3 नाबाद हाफ सेंचुरी जड़ी। इसके बाद अब बेंगलुरु में जारी उन्होंने डे-नाइट टेस्ट (IND vs SL Day Night Test) की दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी जड़ते हुए एक नया कीर्तिमान बनाया है। वह डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पहली पारी में 98 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वह यहां शतक बनाने से चूक गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 87 गेंदों में 9 चौके की मदद से 67 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम एक यूनिक रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज करा लिया। वह डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बने। उनसे पहले वेस्टइंडीज के डैरेन ब्रावो ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई, 2016 में 87 और 116 रन बनाए थे। 2016 में ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्बेन में 130 और 63 रन ठोके थे। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने दो बार यह कारनामा किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट-2019 में 143 और 50 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट-2021 में 103 और 51 रनों की पारी खेली थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/C520hbk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support