Friday, March 4, 2022

IND vs SL Day 2: दूसरे दिन स्कोरबोर्ड पर 500 रन टांगना चाहेगा भारत, जडेजा अर्धशतक के करीब

मोहाली: भारत और श्रीलंका के ( first test) बीच पहले टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा। स्टंप्स तक भारत ने छह विकेट पर 357 रन बना लिए थे। आज दूसरे दिन टीम इंडिया की निगाहें स्कोरकार्ड को 500 के पार पहुंचाने की होगी। क्रीज पर रविंद्र जडेजा (45) और रविचंद्रन अश्विन (10) टिके हैं। ऐतिहासिक 100 टेस्ट में चूके कोहली विराट कोहली अपने 100वें टेस्ट में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेलने के नाकाम रहे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आक्रामक अर्धशतक बनाकर आउट हुए। वह सिर्फ चार रन से अपने पांचवें टेस्ट शतक से चूक गए, लेकिन 97 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों से उनकी 96 रन की तूफानी पारी याद रखी जाएगी। पंत अपने 29वें टेस्ट में पांचवीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। रविंद्र जडेजा (नाबाद 45) के साथ उनकी छठे विकेट की 104 रन की साझेदारी से भारत अंतिम सेशन में 158 रन जोड़कर अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहा। ओपनर्स ने दी तेज शुरुआतइससे पहले भारत ने सुबह के सेशन में तेज शुरुआत के बाद दोनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के विकेट गंवाकर लंच तक दो विकेट पर 109 रन बनाए। कप्तान रोहित (28 गेंद में 29 रन) और अग्रवाल (49 गेंद में 33 रन) ने शुरुआती 10 ओवर के भीतर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े, लेकिन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। भारत ने हालांकि सुबह के सेशन में चार रन प्रति ओवर से अधिक की गति से रन जुटाए और लंच से पहले 15 चौके जड़े। श्रीलंका को लाहिरू कुमारा ने रोहित को आउट करके पहली सफलता दिलाई जबकि एंबुलडेनिया ने अग्रवाल को पविलियन भेजा। रोहित ने लकमल का स्वागत चौके के साथ किया और फिर मिडविकेट बाउंड्री पर चौका जड़ा। उन्होंने कुमारा पर डीप मिडविकेट पर एक और चौका मारा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में डीप फाइन लेग पर लकमल को कैच दे बैठे। रोहित ने अपनी पारी में छह चौके मारे। तीसरे नंबर पर पुजी की जगह हनुमा चेतेश्वर पुजारा की जगह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे हनुमा विहारी (58) ने मौके का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ा। भारत ने हालांकि पांच रन के भीतर कोहली और विहारी के विकेट गंवाए। ऐसा लग रहा था कि विहारी बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन वह फर्नांडो की ऑफ साइड के बाहर की गेंद पर कड़ा प्रहार करने की कोशिश में गेंद को विकेटों पर खेल गए। विहारी ने अपनी पारी में पांच चौके मारे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/OD46vx5
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support