मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज () का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। 1947 में जन्मे मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट और 92 वनडे मैच खेले थे। मार्श को पिछले गुरुवार को क्वींसलैंड में दिल का दौरा पड़ा और एडिलेड के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्होंने 1970 से 1984 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेले थे। संन्यास लेने के समय मार्श (Rod Marsh ) दुनिया के सबसे सफल टेस्ट विकेटकीपर थे। उनके नाम 96 टेस्ट मैच में 355 शिकार थे। अभी वे ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल टेस्ट विकेटकीपर हैं। 416 शिकार के साथ एडम गिलक्रिस्ट पहले और 395 शिकार के साथ इयान हीली दूसरे नंबर पर हैं। 2016 तक उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता की भी भूमिका निभाई थी। रॉड मार्श को निधन के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजली दी है। टेस्ट के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल शेन वॉर्न (Shanr Warne) ने ट्विटर पर लिखा, 'रॉड मार्श के जाने की खबर सुनकर दुखी हूं। वे हमारे खेल के लेजेंड्स थे और काफी युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया। रॉड को क्रिकेट की बहुत परवाह थी और बहुत कुछ दिया-खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को। रोस और परिवार को ढेर सारा प्यार और ढेर सारा प्यार भेजना।' मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों की करियर में मदद की है। इसमें () का नाम भी शामिल है। उन्होंने लिखा, 'रॉड मार्श अब यहां पर नहीं हैं, मैं बिल्कुल बिखर गया हूं। अगर रॉड और युवा खिलाड़ियों से बेस्ट निकलवाने का स्किल नहीं होता तो मैं वह व्यक्ति नहीं होता जो मैं आज हूं। वह परवाह करते थे। रॉस और उनके परिवार को प्यार।' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ ने उन्हें आइकन बताया है। डेविड हसी ने लिखा- वह कहा करते थे कि क्रिकेट आसान खेल है, हम उसे जटिल बना देते हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज थे। 150 टेस्ट पारियों में उनकेन नाम 26.51 की औसत से 3633 रन हैं। इसमें 3 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उन्होंने 1225 रन बनाए हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/Z5gf3SF






0 comments:
Post a Comment