Sunday, March 6, 2022

Video: 'किंग' कोहली पर भी चढ़ा पुष्पा का खुमार, अल्लू अर्जुन की उतारी नकल

मोहाली: पूर्व भारतीय कप्तान ( Video Viral) भी साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा द राइज' (Pushpa: The Rise) के दीवानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट के दौरान वह अल्लू अर्जुन ( Fire Video) स्टारर फिल्म का मशहूर मूव 'फायर है मैं फायर, झुकेगा नहीं' कॉपी करते दिखाई दिए। इस मोमेंट का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि कोहली अपने करियर का 100वां टेस्ट खेल रहे थे। इस ऐतिहासिक मैच में भारत ने पारी के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले मुकाबले में धांसू नाबाद 175 रन बनाने के बाद गेंद से कहर बरपाने वाले मैन ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा सहित दुनियाभर के तमाम क्रिकेटर पहले ही अल्लू अर्जुन को कॉपी कर चुके हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान शाकिब अल हसन, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के वीडियोज वायरल हो चुके हैं। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में तीन दिन के अंदर श्रीलंका (IND vs SL) को पटखनी दे दी। मोहाली के (Mohali Test) आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम ने पारी और 222 रन से अपने नाम किया। यह कप्तान के रूप में रोहित का पहला मुकाबला था। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 574 रन पर घोषित की थी। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में टॉप पर चल रही श्रीलंका की पहली पारी 174 और दूसरी पारी 178 रन पर सिमट गई।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/WnP3Got
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support