लंदन आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 की जब शुरुआत हो रही थी, तब मेजबान इंग्लैंड को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को श्री लंका से मिली हार के इंग्लैंड के अंतिम-4 में जाने का गणित बिगड़ता दिख रहा है। उसे अभी तीन मैच और खेलने हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यू जीलैंड के मैच शामिल हैं। इन तीन मुश्किल टीमों के खिलाफ होने वाले मैच में से इंग्लैंड अगर दो जीतने में सफल होती है तो उसे आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा अन्यथा काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर इंग्लैंड टीम इन तीनों टीमों के साथ इतिहास पर नजर डाले, तो उसका डर और चिंता और बढ़ती दिख रही हैं। ट्विटर पर सांख्यिकीविद मजहर अर्शद ने लिखा है, 'इंग्लैंड ने विश्व कप के 27 साल के इतिहास में अभी तक ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यू जीलैंड को हराया नहीं है। 1992 से लेकर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड और भारत के खिलाफ लगातार 10 मैच गंवाए हैं और में उसे अगले तीन मैच इन्हीं टीमों के खिलाफ खेलने हैं।' पढ़ें- वर्ल्ड कप की दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम अब ऐसी स्थिति में जब उसे अंतिम 4 में भी जगह बनाने के लिए इन तीनों में से दो टीमों को शिकस्त देनी होगी। श्री लंका से मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अपनी टीम से अगले मैच में दमदार वापसी करने को कहा है। पढ़ें: इंग्लैंड को अपना अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। मॉर्गन ने कहा, 'यह ऐसा टूर्नमेंट है, जहां आपको तालमेल बिठाने की जरूरत है और बाजी पलटने की।' उन्होंने कहा, 'जाहिर सी बात है, एक टीम के तौर पर हमें मजबूती से वापसी करने की जरूरत है। यही हमारा मजबूत पक्ष है। यह लंबा टूर्नमेंट है और हमारे पास गर मैच में बड़ै मौके हैं। हमारे पास वापसी का मौका है।' पढ़ें:
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2X103C0






0 comments:
Post a Comment