नई दिल्ली अपने वनडे इंटरनैशनल करियर में करीब 200 मौकों पर दूसरे बल्लेबाजों को स्टम्प आउट करने वाले भारत के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को दूसरी बार स्टंप आउट हुए। वर्ल्ड कप में अपने करियर का 345वां मैच खेल रहे धोनी (28) रन राशिद खान की गेंद पर स्टम्प आउट हो गए। साउथैम्पटन में जारी इस मुकाबले में धोनी राशिद खान की एक गेंद पर क्रीज से बाहर निकले तो विकेटकीपर इकराम अली खिल ने उनकी गिल्लियां बिखरने में देर नहीं लगाई। 52 गेंद पर 28 रन की पारी खेलने वाले धोनी ने इस पारी में तीन चौके शामिल हैं। इससे पहले भी धोनी विश्व कप में ही स्टम्प आउट हुए थे। धोनी को 20 मार्च, 2011 को चेन्नै में वेस्ट इंडीज के गेंदबाज देवेंद्र बीशू की गेंद पर विकेटकीपर डेवोन थॉमस ने स्टम्स आउट किया था। देखें स्कोरकार्ड धोनी ने उस मैच में 30 गेंदों पर एक चौके की मदद से 22 रन बनाए थे। धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में कुल 38 स्टम्प किए। वनडे मैचों में धोनी ने 121 स्टम्प किए हैं। टी-20 में धोनी के नाम 98 मैचों में 34 स्टम्प हैं। टीम इंडिया ने इस मैच में निर्धारित 50 ओवरों में 224 रन बनाए हैं। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली (67) और केदार जाधव (52) ही 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए। अफगानिस्तान के लिए कप्तान गुलबदीन नैब और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2IzqdD7






0 comments:
Post a Comment