Monday, June 24, 2019

वर्ल्ड कप में आज 'मिनी एशेज', इंग्लैंड को जीत जरूरी

लंदन श्री लंका के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने के बाद इंग्लैंड की टीम मंगलवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम पर उतरेगी तो उसके सामने उस ‘ऑस्ट्रेलियाई पहेली’ को सुलझाने की चुनौती होगी, जिसे वह 27 सालों से नहीं सुलझा सका है। छह मैचों में चार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान टीम को अब अंतिम-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए बाकी बचे तीन में से दो मैच जीतने ही होंगे। इंग्लैंड के लिए हालांकि, यह काम आसान नहीं होने वाला क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यू जीलैंड और भारत का सामना करना है। पिछले 27 वर्षों में वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। बैटिंग पिच पर होते हैं हिट इंग्लैंड ने इन चार साल में दो बार वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर बनाया है। महज सालभर पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बनाए थे। आंकड़ें बताते हैं कि इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रोफी 2017 सेमीफाइनल में पाकिस्तान से हारने के बाद जिन सबसे कठिन वनडे पिचों पर खेला है, उन पर पांच मैच गंवाए हैं। दूसरी ओर बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर 11 में से नौ मैच जीते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2X1iFSx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support