नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 के मुकाबले में आज (मंगलवार) मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस मुकाबले को 'मिनी एशेज' भी कहा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 6 मुकाबले खेले जिसमें 5 में जीत दर्ज की। वहीं, इंग्लैंड ने 6 में से 4 मैच जीते। पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ दूसरे और इंग्लैंड 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। जानते हैं कि यह मैच लाइव कब और कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup का मैच? इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच का मुकाबला मंगलवार, 25 जून को खेला जाएगा। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup मुकाबला कहां खेला जाएगा? इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS)के बीच वर्ल्ड कप मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup मैच कितने बजे शुरू होगा? इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं? इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2Xy0Wl0






0 comments:
Post a Comment