Tuesday, June 25, 2019

लारा ने दी सेहत पर अपडेट, कहा ठीक हूं अब

मुंबई के प्रशंसकों ने उस समय राहत की सांस ली जब वेस्ट इंडीज के इस महान क्रिकेटर ने सीने में दर्द के कारण यहां अस्पताल में भर्ती होने के बाद मंगलवार को कहा कि वह ठीक हैं और कल होटल के अपने कमरे में होंगे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद लारा को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के लिए विशेषज्ञ के तौर पर लारा भारत में हैं। उन्होंने कहा कि सुबह अतिरिक्त वर्कआउट सत्र के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई। क्रिकेट वेस्ट इंडीज की ओर से पोस्ट किए गए आडियो संदेश में लारा ने कहा, ‘मुझे पता है कि जो हो रहा है उससे सभी काफी चिंतित हैं। शायद सुबह जिम में मैंने अतिरिक्त समय बिता दिया। मेरे सीने में दर्द होने लगा और मैंने सोचा कि डॉक्टर को दिखाना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। मुझे अस्पताल ले जाया गया, बेशक दर्द जारी था और कई परीक्षण किए गए।’ पढ़ें- लारा भले ही बीमार हो, लेकिन इसके बावजूद वह अस्पताल में भी क्रिकेट से दूर नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘अस्पताल के अपने बिस्तर पर हूं, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच देख रहा हूं। इंग्लैंड का बड़ा प्रशंसक नहीं हूं, उम्मीद करता हूं कि आस्ट्रेलिया इंग्लैंड को रोक देगा। मैं ठीक हो जाऊंगा। मेरा फोन लगातार बज रहा था इसलिए इसे स्विच ऑफ करने जा रहा हूं। ऐसा नहीं है कि मैं इसे स्विच ऑफ करना चाहता हूं, क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ बात करना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘सभी को बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं, उबर रहा हूं और कल अपने होटल के कमरे में पहुंच जाऊंगा। कुछ परीक्षण के नतीजे आ चुके हैं। डॉक्टर खुश हैं कि कोई चिंता की बात नहीं है। चिंता दिखाने के लिए धन्यवाद।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2KEex44
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support