Tuesday, June 25, 2019

WC: इंग्लैंड को हरा सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया

दन कप्तान ने एक और शतकीय पारी और जैसन बेरहनडोर्फ ने 5 विकेट के कारनामे की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां इंग्लैंड पर 64 रन से जीत दर्ज विश्व कप सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस बीच इंग्लैंड की एक और हार ने उसे संकट के गहरे गर्त में डुबो दिया। फिंच (116 गेंदों पर 100) और डेविड वॉर्नर (61 गेंदों पर 53 रन) से मिली अच्छी शुरुआत से ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 285 रन बनाए। इसके विपरीत इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 26 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। बाद में भी (115 गेंदों पर 89 रन) डटकर खेल पाए लेकिन इंग्लैंड 44.4 ओवर में 221 रन पर सिमट गया। बेहरनडोर्फ ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 44 रन देकर पांच विकेट लिए। मिशेल स्टार्क ने 43 रन देकर चार विकेट हासिल किए। विश्व में नंबर एक टीम और खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे इंग्लैंड की यह 7 मैचों में तीसरी हार है, जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इंग्लैंड के 8 अंक हैं और उसे अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो भारत और न्यू जीलैंड के खिलाफ अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। रेकॉर्ड बरकरार: 1992 से नहीं हारा AUS ऑस्ट्रेलिया इस जीत से अंकतालिका में भी शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके सात मैचों में 12 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत से विश्व कप में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा भी बरकरार रखा। इंग्लैंड ने इस टूर्नमेंट में आखिरी बार 1992 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। फिंच का टूर्नमेंट में दूसरा शतक है। उन्होंने और वॉर्नर ने पहले विकेट के लिये 123 रन की साझेदारी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। एलेक्स कैरी (27 गेंदों पर नाबाद 38) ने डेथ ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी करके उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। स्टीवन स्मिथ ने 34 गेंदों पर 38 रन का योगदान दिया। स्टार्क के बाद बेहरनडोर्फ की हालत खराबइंग्लैंड की शुरुआत से लसॅर्ड्स पर मौजूद उसके प्रशंसक सन्न थे। बेहरनडोर्फ की दूसरी गेंद ही इनस्विंगर थी जिस पर उन्होंने जेम्स विन्से का विकेट थर्राया। स्टार्क ने जो रूट (आठ) को इनस्विंगर पर पगबाधा आउट किया और फिर इयान मोर्गन (चार) पर बाउंसर का अच्छा इस्तेमाल किया, जिस पर इंग्लैंड के कप्तान ने फाइन लेग पर कैच थमाया। जॉनी बेयरस्टॉ (27) अच्छी तरह से पारी संवार रहे थे। फिंच ने बेहरनडोर्फ का छोर बदला और उनकी यह चाल कामयाब रही। बेहरनडोर्फ की शॉर्ट पिच गेंद पर बेयरस्टॉ को पुल करना महंगा पड़ा जो सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े पैट कमिंस के सुरक्षित हाथों में चला गया। स्टोक्स की संघर्षभरी पारीस्टोक्स ने जोस बटलर (25) के साथ 5वें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड की संभावना बढ़ा दी थी। ऐसे मौके पर उस्मान ख्वाजा ने सीमा रेखा पर दौड़ लगाते हुए बटलर की फ्लिक करके छक्के के लिए भेजी गई गेंद को कैच में बदलकर इंग्लैंड को करारा झटका दिया। तब गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस थे। स्टोक्स ने ग्लेन मैक्सवेल के एक ओवर में दो छक्के लगाकर दर्शकों में थोड़ा जोश भरा, लेकिन गर्मी और उमस के कारण वह ऐंठन से भी परेशान दिख रहे थे। फिर भी उन्होंने क्रिस वोक्स के साथ 53 रन जोड़े। ऐसे में स्टार्क ने गेंद संभाली और बेहतरीन यॉर्कर पर स्टोक्स का ऑफ स्टंप थर्रा दिया, जिससे इंग्लैंड की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं। क्रिस वोक्स (26) हार का अंतर कम करने पर लगे हुए थे, लेकिन मैक्सवेल के बेहतरीन प्रयास से उन्हें भी 42वें ओवर में पविलियन लौटना पड़ा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2KCsMXb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support