मैनचेस्टर पूर्व कप्तान ने कहा कि न्यू जीलैंड के पास पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन कर इतिहास में नाम दर्ज कराने का मौका है। न्यू जीलैंड ने शनिवार को आईसीसी वर्ल्ड कप मुकाबले में वेस्ट इंडीज को शिकस्त दी, जिससे वह टूर्नामेंट में अजेय है। टीम 2015 में ऑस्ट्रेलिया से हार कर उपविजेता रही। इससे पहले न्यू जीलैंड 6 बार सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। के नेतृत्व में मौजूदा विश्व कप में छह मैचों में पांच जीत और एक रद्द मैच से टीम 11 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। मैककुलम ने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि हम जीत के दावेदार नहीं हैं लेकिन वे ऐसे लोग हैं, जिन्होंने न्यू जीलैंड को ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा है।' पढ़ें: उन्होंने कहा, ' का प्रदर्शन हमेशा बहुत अच्छा रहा है। मुझे लगता है वर्ल्ड कप के मैचों को जीतने के मामले में हम ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर हैं।' मैकुलम ने कप्तानी के मामले में अपने उत्तराधिकारी विलियमसन की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ टीम का नेतृत्व किया है। पढ़ें: विलियमसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 148 रन की पारी खेली, जो विश्व कप में उनकी लगातार दूसरी शतकीय पारी थी। मैकुलम ने कहा, 'वह कमाल के खिलाड़ी हैं और अब शानदार कप्तान बन गए हैं। वह कलात्मक बल्लेबाज हैं। वह आज के दौर के सबसे निरंतर बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके अलावा जो रूट, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ एक जैसे बल्लेबाज हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2KAaMN1






0 comments:
Post a Comment