साउथैम्प्टन बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज को यहां जारी अभ्यास सत्र के दौरान रविवार को सिर पर चोट लग गई। 'क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम अभ्यास कर रही थी और इसी दौरान मेहदी के सिर पर गेंद लगी। मेहदी अभ्यास सत्र के दौरान एक साक्षात्कार दे रहे थे कि अचानक उनके सिर पर गेंद लगी। हालांकि, यह अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी चोट कितनी गहरी है। पढ़ें- चोट लगने के बाद मेहदी अभ्यास करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। बांग्लादेश की टीम पहले से ही खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले मैच में मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसद्दक हुसैन चोटिल हो गए थे, जबकि मुश्फिकुर रहीम, तमीम इकबाल और मशरफे मुर्तजा पहले से ही चोट से जूझ रहे हैं। देखें: बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस संस्करण में बांग्लादेश ने केवल एक जीत दर्ज की है। उसने वेस्ट इंडीज को मात दी थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2N7aRKv






0 comments:
Post a Comment