Monday, June 24, 2019

वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में किस टीम की जगह पक्की?

नई दिल्ली ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका को 49 रन से हराकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ करने की अपनी उम्मीदें बढ़ा ली हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका टीम की उम्मीदें इस हार के साथ टूट गईं। लीड्स में इंग्लैंड को हराने के बाद श्री लंका रेस में बरकरार है। वहीं, अजेय चल रही न्यू जीलैंड और भारत का पलड़ा भी भारी है। कौन सी टीम पहुंचेगी SF में न्यू जीलैंड और भारत ने अब तक टूर्नमेंट में अपना एक भी मैच नहीं हारा है। भारत ने अभी तक 5 मैच खेले और 4 में जीत दर्ज की, वहीं न्यू जीलैंड ने 6 मैच खेले और 5 में जीत दर्ज की। दोनों के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में न्यू जीलैंड (11 अंक) टॉप पर है, जबकि भारत 9 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। तालिका में टॉप-4 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। न्यू जीलैंड को अब केवल 1 मैच और जीतना है जिसके बाद उसकी जगह पक्की हो जाएगी। वहीं, भारत को 2 और मैच जीतने पड़ेंगे। भारत को जीतने हैं 2 मैच की कप्तानी वाली टीम को मेजबान इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, श्री लंका और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। इनमें से 2 मैच जीतना उसके लिए बड़ी बात नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसे अब तक केवल एकमात्र हार भारत के हाथों मिली। उसने 6 मैच खेले और 5 जीते। टीम के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। उसे अभी इंग्लैंड, न्यू जीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। केवल 1 मैच जीतकर ही सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। यदि टीम के 10 अंक ही रह जाएंगे तो उसे श्री लंका से उम्मीद करनी होगी कि वह बांग्लादेश या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोई हार जाए। इंग्लैंड का क्या होगा दुनिया की नंबर-1 वनडे टीम इंग्लैंड को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन उसे पाकिस्तान और श्री लंका के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। अभी उसे भारत, न्यू जीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। तीनों ही टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और यदि इंग्लैंड इनमें से एक मैच भी नहीं जीत पाता है तो 8 अंकों के साथ उसे बाहर होना पड़ेगा। इतना ही नहीं, यदि इंग्लैंड अपने अगले 3 में से 1 मैच जीत भी लेता है तो भी उसका क्वॉलिफिकेशन पक्का नहीं होगा। यदि श्री लंका अपने अगले तीनों मैच जीत लेता है तो 12 अंकों के साथ वह इंग्लैंड को तालिका में पछाड़ देगा और क्वॉलिफाइ कर जाएगा। इंग्लैंड इस स्थिति में कर सकता है क्वॉलिफाइ, यदि श्री लंका अपने शेष मैच हार जाए, अथवा पाकिस्तान और बांग्लादेश को उसके कम से कम बाकी दोनों मैचों में हार मिले, या फिर वेस्ट इंडीज को भी एक मैच में हार मिले।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2RtGFrs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support