साउथैम्पटन अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का 31वां मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे टॉस होना था लेकिन गीली आउटफील्ड के चलते इसे 10 मिनट बाद किया गया। भारत से करीबी मुकाबले में 11 रन से हारने के बावजूद अफगानिस्तान टीम के हौसले बुलंद हैं क्योंकि उसने खिताब की प्रबल दावेदार टीम को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने पर मजबूर किया। लगातार 6 मैच हार चुकी अफगानिस्तान टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। अफगानिस्तान ने अपने पिछले मैच में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन बाद में उसे 11 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमें इस प्रकार हैं- अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली। बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबु जायेद, महमूदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्दक हुसैन, शाकिब अल हसन, मेहंदी हसन, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2xcpkd6






0 comments:
Post a Comment