लंदन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने सोमवार को कहा कि के प्रशंसक को अपने ‘आदर्श’ की तरह खेलना सीखना चाहिए। उन्होंने आजम को भारतीय कप्तान की तरह मैच के हालात से सामंजस्य बैठाकर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलने की सलाह भी दी। अख्तर ने कहा कि आजम पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं लेकिन वह मैच को खत्म नहीं कर पा रहे। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए विडियो में कहा, ‘मैं बाबर आजम से कहना चाहता हूं कि अगर तुम विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हो तो उसकी तरह खेलना भी सीखो। विराट ने काफी मुश्किल हालात में रन बनाए हैं। आजम को विराट की तरह रन बनाना और उसकी तरह नयापन लाना सीखना होगा।’ पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा, ‘अगर आप विराट, रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों को देखें तो ये सभी खिलाड़ी अर्धशतक बनाने के बाद रन गति में इजाफा करते हैं। आजम को इन खिलाड़ियों से सीखना चाहिए। उसके पास ज्यादा शॉट होने चाहिए।’ देखें अख्तर का विडियो विडियो में अख्तर ने हारिस सोहेल की भी तारीफ की। उनकी वजह से रविवार को मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की 49 रन की जीत के दौरान 59 गेंद में 89 रन की पारी खेली। बाबर ने इस मैच में 80 गेंद में 69 रन बनाए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2XpHU0c






0 comments:
Post a Comment