Saturday, June 22, 2019

इंग्लैंड पर मिली जीत से मनोबल बढ़ेगा: जयवर्धने

लीड्स के महान बल्लेबाज को लगता है कि पर मिली जीत से चीजें बेहतरी के लिए बदलेंगी। जयवर्धने को लगता है कि श्री लंकाई टीम पिछले मैचों में थोड़ी भयभीत सी लग रही थी। उन्होंने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि इस मैच से आईसीसी पुरूष क्रिकेट विश्व कप में श्री लंका के आत्मविश्वास में काफी बढ़ोरती होगी। उन्होंने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक को शिकस्त दी है और अब उन्हें खुद पर भरोसा करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘कभी कभार ऐसा लग रहा था कि वे थोड़े भयभीत होकर खेल रहे थे और खुद को व्यक्त नहीं कर पाए थे। इस जीत से इस रवैये में थोड़ा बदलाव होना चाहिए।’ पूर्व कप्तान ने लसिथ मलिंगा के स्पैल की प्रशंसा की जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के चार शीर्ष खिलाड़ियों के विकेट झटके थे। उन्होंने कहा, ‘यह सिक्स पैक के बारे में नहीं है, यह कौशल के बारे में है और लसिथ मलिंगा ने इंग्लैंड पर श्री लंका की जीत के दौरान यह दिखा दिया।’ जयवर्धने ने कहा, ‘उसने इतने वर्षों में श्री लंका के लिए यह कई बार किया है लेकिन उसे अपना सर्वश्रेष्ठ करते हुए देखना शानदार है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2IzYrGM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support