साउथैम्पटन भारत और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का 28वां मुकाबला साउथैम्पटन के द रोज बाउल में खेला जा रहा है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे टॉस होगा। भारतीय टीम ने इस टूर्नमेंट में 3 मुकाबले जीते हैं जबकि न्यू जीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के चलते रद्द होने के कारण उसे एक अंक मिला। टीम इंडिया के लिए अफगान चुनौती ज्यादा मुश्किल नहीं होनी चाहिए। देखें, दोनों टीमों के बीच अभी तक 2 मुकाबले हुए हैं। 2014 में एशिया कप में हुआ मुकाबला टीम इंडिया ने जीता, वहीं 2018 में दुबई में हुए एशिया कप में दोनों टीमों का मुकाबला टाई रहा था। भारतीय टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। टीम के 9 अंक हो जाएंगे। संभावित प्लेइंग-XI भारत- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह। अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह, असगर अफगान, राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, दौलत जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, इकराम अली
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2XppRY1






0 comments:
Post a Comment