लंदन आईसीसी विश्व कप-2019 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम को दो दिन का ब्रेक मिला था। इसके बाद टीम बुधवार को साउथैम्पटन में फिर एक साथ आई। जैसे ही खिलाड़ियों ने अभ्यास के लिए मैदान पर कदम रखा, वैसे ही प्रशंसकों का ध्यान अपने नए हेटरकट्स से अपनी ओर खींचा। कप्तान से लेकर विकेटकीपर , हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सभी नए हेटरकट में दिखे। इन सभी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटो डालीं। अपने हेयरस्टाइल्स के लिए धोनी हमेशा से मशहूर रहे हैं। पढ़ेंः धोनी और पांड्या ने आलिम हाकिम से नया लिया। हाकिम ने इन दोनों के फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। कोहली और धोनी का हेयरकट लगभग एक जैसा दिख रहा था। भारत को अपना अगला मैच शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2x4Ubbx






0 comments:
Post a Comment