Thursday, June 20, 2019

शंकर की चोट पर बोले बुमराह- चिंता की बात नहीं

साउथैम्पटन भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी के पैर के अंगूठे में बुधवार को बारिश से प्रभावित ट्रेनिंग सत्र के दौरान गेंद लग गई। इसके कारण वह गुरुवार को सत्र में भाग लेने के लिए नहीं उतरे। की यॉर्कर गेंद बुधवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान शंकर के पैर में लगी थी और वह दर्द से कराहने लगे। हालांकि टीम से जुड़े सूत्र ने बताया कि अभी इस पर चिंता की कोई बात नहीं है। सूत्र ने कहा, 'हां, विजय को दर्द हुआ था लेकिन वह शाम तक ठीक हो गए। उम्मीद करते हैं कि कुछ भी परेशानी वाला नहीं है।' बुमराह से जब पूछा गया कि क्या उन्हें नेट पर अपनी टीम के बल्लेबाजों के खिलाफ थोड़ी धीमी गेंदबाजी करनी चाहिए तो उन्होंने तेज गेंदबाजों वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हम निश्चित रूप से किसी बल्लेबाज को चोटिल नहीं करना चाहते। कभी कभार जब आप नेट पर खेलते हो तो कोई भी बल्लेबाज से यह नहीं कहता कि हिट मत करना। इसलिए वे भी हिट करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि उन्हें (शंकर) को गेंद लग गई। यह खेल का हिस्सा है। लेकिन वह ठीक हैं।' पढ़ें: गुरुवार को शंकर चप्पल पहने थोड़े लंगड़ाते हुए चल रहे थे। बाद में उन्होंने जॉगिंग की कोशिश भी की लेकिन इसे नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने कुछ बेसिक अभ्यास किया, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने सामान्य क्षेत्ररक्षण ड्रिल और नेट सत्र में हिस्सा लिया। शंकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर के बल्लेबाज के तौर पर चुने गए हैं लेकिन उन्हें किसी भी स्थान पर इस्तेमाल किया जाता है। शंकर मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सरफराज अहमद सहित 2 विकेट मिले थे। देखें: शिखर धवन अंगूठे के फ्रैक्चर के कारण पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और भुवनेश्वर कुमार भी हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण दो मैचों से बाहर हैं। शंकर की चोट से टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ेंगी ही। अभी भुवनेश्वर 8 दिन तक गेंदबाजी नहीं करेंगे और बर्मिंगम में 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए ही दौड़ में आएंगे। टीम प्रबंधन को भरोसा है (जैसा धवन के मामले में था) कि भुवनेश्वर टूर्नमेंट के अंत में उपलब्ध होंगे। टीम प्रबंधन और बीसीसीआई ने धवन की चोट के संबंध में सही जानकारी नहीं दी थी और वे अब भी कह रहे हैं कि भुवनेश्वर की मांसपेशियों में जकड़न है और इसमें खिंचाव नहीं हुआ है। अगर यह हैमस्ट्रिंग खिंचाव है तो भुवनेश्वर का विश्व कप में वापसी का बहुत कम मौका होगा। पढ़ें- भुवनेश्वर भी छोटे कदम करते हुए और जॉगिंग करते दिखे लेकिन उन्होंने नेट में हिस्सा नहीं लिया। स्टैंडबाई तेज गेंदबाज खलील अहमद भी टीम के साथ हैं और अगर भुवनेश्वर नहीं खेल पाते हैं तो टीम प्रबंधन अनुभवी इशांत शर्मा को भी शामिल कर सकता है क्योंकि वह भी इस सूची में शामिल हैं। धवन की चोट पर बुमराह ने दुख व्यक्त किया, जिसके कारण उनका विश्व कप अभियान समाप्त हो गया है। बुमराह ने जोर दिया कि अब हमें आगे के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वह (धवन) अहम सदस्य है और कई वर्षों से टीम के लिए काफी अच्छा कर रहा है। विशेषकर आईसीसी टूर्नमेंट में उनका रेकॉर्ड इतना बढ़िया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह चोटिल हो गए लेकिन आपको आगे बढ़ना होता है।' बुमराह ने कहा, 'राहुल की काबिलियत दिखाती है कि वह किसी भी परिस्थिति में सांमजस्य बिठा लेते हैं। वह चौथे नंबर पर भी खेल रहे थे और वह इसके अनुकूलित हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने कुछ गेंद खेलीं लेकिन उन्होंने सभी को बखूबी हिट किया।' उन्होंने कहा, 'इसलिये वह परिस्थितियों के अनुरूप ढल सकते हैं। वह तेज खेल सकते हैं। इसलिए अगर कोई चोटिल होता है तो हमें परेशानी नहीं होगी।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2XojoMW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support