Thursday, June 20, 2019

WC: शतक ठोक वॉर्नर ने की कोहली की बराबरी

नॉटिंगम ने गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 166 रनों की पारी खेल भारतीय कप्तान की बराबरी कर ली है। वॉर्नर का यह 16वां शतक था, जिसके लिए उन्होंने 110 पारियां लीं। इतनी ही पारियों में विराट कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट 16 शतक पूरे किए थे। अपनी इस पारी के दौरान वॉर्नर ने 147 गेंदों पर 14 चौके और 5 छक्के मारे। यह उनका इस वर्ल्ड कप में दूसरा शतक है। इन दोनों से पहले साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला ने 16 शतक पूरे किए थे। अमला ने 94 पारियों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया था। डेविड वॉर्नर (166) की इस शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 381 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। देखें स्कोरकार्ड: वॉर्नर इस विश्व कप में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद आ रहे हैं, जो उन्हें बॉल टैम्परिंग विवाद के कारण झेलना पड़ा था। इस पारी के साथ ही वॉर्नर इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आ गए हैं और इस विश्व कप में 400 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2ZxNqew
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support