नॉर्थ साउंड (एंटीगा) लेफ्ट आर्म स्पिनर के मैच में दूसरी बार पांच विकेट चटकाए जिससे भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले नदीम ने शुक्रवार को दूसरी पारी 21 ओवर में 47 रन देकर एक बार फिर पांच विकेट लिए जिससे भारत ए ने वेस्ट इंडीज ए की पारी को 180 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज ने तीन विकेट लिए। भारतीय टीम को जीत के लिए 97 रन का छोटा लक्ष्य मिला और दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए। अभिमन्यु ईश्वरन 32 गेंद में 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले भारत ए की टीम ने दिन की शुरूआत आठ विकेट पर 299 रन से की लेकिन उसकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। टीम 104.3 ओवर में 312 रन पर आउट हो गई जिससे भारत ए को पहली पारी में 84 रन की बढ़त मिली। पढ़ें, दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 66 रन बनाए। वेस्ट इंडीज ए को कप्तान शामराह ब्रूक्स (53) और रोस्टोन चेस (32) ने दूसरी पारी तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी लेकिन टीम के 159 रन के स्कोर पर कप्तान के आउट होने के बाद उनकी पारी बिखर गई। झारखंड के नदीम ने दोनों पारियों को मिलाकर 109 रन देकर 10 विकेट लिए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LJCLKN






0 comments:
Post a Comment