Saturday, July 27, 2019

मेग ने फिर बनाया T20I का रेकॉर्ड

नई दिल्ली 27 मार्च 2014 को ऑस्ट्रेलिया की ने आयरलैंड की टीम के खिलाफ 126 रनों की पारी खेलकर महिला का सर्वाधिक निजी स्कोर बनाया। करीब पांच साल बाद नीदरलैंड की स्टेरे कैलिस ने 27 जून 2019 को जर्मनी के खिलाफ 76 गेंदों में 126* रनों की पारी खेलकर यह रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लेकिन 30 दिन बाद लेनिंग ने फिर रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शुक्रवार 26 जुलाई को महिला एशेज के मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज 63 गेंदों पर 133 रनों की नाबाद पारी खेली। और यह रेकॉर्ड फिर इस बल्लेबाज के नाम हो गया। अपनी पारी में लेनिंग ने 17 चौके और सात छक्के भी लगाए। उनकी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। यह महिला टी20 इंटरनैशनल का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में इंग्लैंड की टीम 9 विकेट पर 133 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया का यह 226 का स्कोर चोटी की टीमों द्वारा बनाए गए स्कोर में दूसरे पायदान पर हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने पिछले साल टॉन्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट पर 250 रन बनाए थे। वैसे देखा जाए तो महिला टी20 इंटरनैशनल में सबसे बड़ा स्कोर यूगांडा की महिला टीम के नाम है जिसने 20 जून 2019 को माली के खिलाफ दो विकेट पर 314 रन बनाए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30WNJAd
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support