Friday, July 12, 2019

अंडर-19 क्रिकेटर के गर्दन पर लगी गेंद, मौत

श्रीनगर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मैच के दौरान गर्दन पर गेंद लगने से गुरुवार को एक क्रिकेटर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले का रहने वाला जहांगीर अहमद वार अनंतनाग में एक क्रिकेट टूर्नमेंट खेल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि वार ने सुरक्षा के उपकरण पहने हुए थे, बावजूद इसके गेंद लगने के बाद वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने क्रिकेटर की मौत पर दुख जताया है और उसके परिवार के लिए पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है। अपने शोक संदेश में मलिक ने परिवार के प्रति हमदर्दी जताई। उल्लेखनीय है कि 11वीं कक्षा के छात्र जहांगीर का हाल ही में अंडर-19 क्रिकेट कटिगिरी में चयन हुआ था। वह बारामुला क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे। अनंतनाग जिले के नाइल इलाके में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने बारामुला और बड़गाम के बीच क्रिकेट मुकाबला करवाया था। इसी दौरन जहांगीर को चोट लगी थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xKPggi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support