मैनचेस्टर विश्व कप में रेकॉर्ड 5 शतक लगाने वाले भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज ने सेमीफाइनल में मिली हार पर भावुक ट्वीट किया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि टीम के तौर पर वह सही समय पर अपना बेहतर प्रदर्शन देने में नाकाम रहे। सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से 18 रनों से हारकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। देश और विदेश में बसे भारतीय फैन्स काफी निराश हैं। ऐसे में राहुल ने भी अपना दर्द साझा किया है। राहुल ने लिखा कि उनका मन भारी है। गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत के तीन टॉप बल्लेबाज केएल राहुल, रोहित शर्मा और विश्व कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ 1-1 रन पर आउट हो गए। ऐसा पहले किसी मैच में नहीं हुआ जब किसी टीम के पहले तीन बल्लेबाज 1-1 रन पर आउट हुए हों। लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज नॉकआउट में पहली चुनौती का ही सामना नहीं कर सके। पढ़ें: नतीजा यह हुआ कि 240 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का शुरुआती बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ा गया। एक समय भारत के 5 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने पारी को संभालने की कोशिश की पर जीत दिलाने में असफल रहे। ओपनिंग बल्लेबाज ने ट्वीट किया, 'अहम समय में हम एक टीम के तौर पर अपना बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। 30 मिनट के खराब क्रिकेट ने कप जीतने का हमारा मौका छीन लिया। मेरा मन भारी है और मैं जानता हूं कि आपका भी होगा।' अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, 'घर से दूर यहां आप सब का काफी सपॉर्ट मिला। यूके में हम जहां भी खेले, स्टेडियम को नीले रंग में रंगने के लिए आप सभी का शुक्रिया।' इससे पहले कैप्टन विराट कोहली ने भी शुरुआती 45 मिनट के खराब खेल को हार की सबसे बड़ी वजह माना था। भारत भले ही विश्व कप से बाहर हो गया है लेकिन अबतक रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 9 मैचों में 648 रन बनाए, जिनमें वर्ल्ड रेकॉर्ड 5 शतक भी शामिल हैं। वह इस पोजिशन पर बने रह सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के WC से बाहर होने के साथ ही प्रतिस्पर्द्धा में सबसे करीबी डेविड वॉर्नर अब उन्हें चुनौती नहीं दे सकते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XH55Ee






0 comments:
Post a Comment