Thursday, July 11, 2019

संन्यास कब? बोर्ड को धोनी के फैसले का इंतजार

के. श्रीनिवास राव, मुंबईपूर्व कप्तान टीम इंडिया के लिए वाइट बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे या रिटायरमेंट ले लेंगे? इस सवाल का जवाब तो सिर्फ धोनी ही दे सकते हैं। अब जब वर्ल्ड कप-2019 में टीम इंडिया का सफर खत्म हो चुका है और खिलाड़ी स्वदेश लौटना है तो क्रिकेट प्रशासक उनसे (धोनी से) इस बारे में जवाब का इंतजार कर रहे हैं। टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से भारत को हैरान करने वाली हार मिली है। टीम वापस भारत आने के बाद वेस्ट इंडीज दौरे पर जाएगी। सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग 17 या 18 जुलाई को मुंबई में होनी है। इस मीटिंग में वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वोले 3 मैचों की टी-20, 3 मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चुनाव होगा और वे जानते हैं कि धोनी वेस्ट इंडीज नहीं जाएंगे। विराट सहित कई खिलाड़ियों को आराम वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान के भविष्य पर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है और न ही दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत पर, ये दोनों विकेटकीपर भी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे हैं। दूसरी ओर, कप्तान विराट कोहली सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को विंडीज के खिलाफ वनडे-टी-20 सीरीज में आराम दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो वे अगस्त में विंडीज के खिलाफ एंटिगा और जमैका टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे। रोहित शर्मा वनडे और टी-20 टीम को लीड करेंगे। सूत्रों की मानें तो जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी को भी आराम दिया जा सकता है। ये खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। हालांकि इसका पता नहीं है कि धोनी अपने रिटायरमेंट पर ट्वीट करेंगे या मीडिया से रूबरू होंगे? या फिर अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे? बोर्ड को धोनी का इंतजार इस बारे में सूत्र ने बताया कि इंतजार करिए। वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है हमारे लिए। टीम अगले कुछ ही घंटों में वापस आ जाएगी। आखिरी रात टीम के लिए कठीन थी बोर्ड को धोनी का इंतजार है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YPWzPx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support