लंदन इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए चार दिनों के एकमात्र टेस्ट मैच की दूसरी पारी में आयरलैंड को महज 38 रनों पर समेटकर 143 रनों से जीत दर्ज की। मेजबान टीम द्वारा दिए गए 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के तीसरे दिन मेहमान टीम 15.4 ओवर में केवल 38 रन ही बना सकी, जो टेस्ट क्रिकेट में उसका अबतक का सबसे कम स्कोर है। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में किसी टीम का यह पांचवां सबसे कम कुल योग है। न्यू जीलैंड के नाम क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप में सबसे कम रन (26) बनाने का रिकॉर्ड है। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज ने सबसे अधिक छह विकेट चटाकए जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड को चार विकेट मिले। आयरलैंड के लिए सबसे अधिक रन जेम्स मैकलम (11) ने बनाए। उनके अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 11 के स्कोर पर कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड (2) के रूप में पहला विकेट खोया। इसके बाद, पूरी टीम ताश के पत्तों की तक ढह गई और कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड की धारदार तेज गेंदबाजी के आगे नहीं टिका। इससे पहले, मेजाबन टीम ने अपनी दूसरी पारी में 303 रन बनाए। दूसरी पारी में नाईटवॉचमैन के रूप में 92 रनों की दमदार पारी खेलने वाले गेंदबाज जैक लीच को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। ब्रॉड 21 रन बनाकर नाबाद रहे थे। मैच की पहली पारी में इंग्लैंड महज 85 रनों पर सिमट गई थी। आयरलैंड ने पहली पारी में 207 रन बनाकर 122 रनों की बढ़त हासिल की थी। हालांकि, गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी ने इंग्लैंड को एक शर्मनाक हार से बचा लिया। इंग्लैंड को एक अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज भी खेलनी है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LF3JDr






0 comments:
Post a Comment