Friday, July 26, 2019

रोहित-कोहली के बीच कोई मतभेद नहीं: COA

नई दिल्ली भारतीय कप्तान और उपकप्तान के बीच मतभेद की अटकलबाजियों के बीच प्रशासकों की समिति (COA) प्रमुख ने शुक्रवार को मीडिया में आई इस तरह की रिपोर्टों को खारिज कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के हाथों हार क बाद कोहली और रोहित में ठन गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि इन दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं। ऐसी भी रिपोर्ट आई थी कि बोर्ड प्रत्येक प्रारूप के लिए अलग अलग कप्तान रखकर रोहित को सीमित ओवरों ओर कोहली को टेस्ट कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है। BCCI अधिकारियों ने हालांकि इसका भी खंडन किया। राय से जब पूछा गया कि क्या भारत के दोनो चोटी के बल्लेबाजों के बीच मतभेद चल रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘ये सारी कहानियां आप लोगों ने गढ़ी हैं।’ कोहली या रोहित ने अब तक इस पर टिप्पणी नहीं की है। विश्व कप में रोहित शानदार फार्म में थे और उन्होंने पांच शतक जमाए थे जबकि कोहली ने पांच अर्धशतक लगाए थे। इसी बीच, रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट की पत्नी और अभिनेत्री को अनफॉलो कर दिया। रोहित इंस्टाग्राम पर कोहली को भी फॉलो नहीं करते हैं, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच आई दरार की खबरों को और हवा मिली है। कोहली इंस्टाग्राम पर हालांकि, रोहित को अभी भी फॉलो करते हैं। अनुष्का भी इंस्टाग्राम पर भारतीय उपकप्तान को फॉलो नहीं करती हैं। (IANS के इनपुट्स के साथ)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OnGEHu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support