Saturday, July 13, 2019

नंबर-4 के लिए रहाणे सबसे बेहतर: पूर्व सिलेक्टर

नई दिल्लीटीम इंडिया को के समीफाइनल में मिली न्यू जीलैंड से मिली हार के बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं। उनमें सबसे बड़ा सवाल है नंबर-4 के बल्लेबाज पर। पहले तो अंबाती रायुडू की जगह टीम में विजय शंकर को चुनन पर बवाल हुआ था। फिर टूर्नमेंट के दौरान वह चोटिल हुए तो ऋषभ पंत को मौका दिया गया। रायुडू ने क्रिकेट से संन्यास ही ले लिया। अब इस मुद्दे पर पूर्व सिलेक्टर और बोर्ड के पूर्व सचिव सचिव ने कहा है कि नंबर-4 के लिए सबसे उपयुक्त हैं। जगदाले ने एएनआई से बातचीत में टीम चयन को गलत बताया। उन्होंने कहा, 'चौथे नंबर पर कौन खेलेगा? इस पर काफी चर्चा हुई थी। दिनेश कार्तिक हों या अंबाती रायुडू, दोनों ही 2003 से खेल रहे हैं, जब मैं सिलेक्टर हुआ करता था। काफी प्रयोग किए गए। कोई सफल नहीं रहा। आप आईपीएल के आधार पर टीम का सिलेक्शन नहीं कर सकते हैं।' उन्होंने साथ ही कहा कि रायुडू को बाहर रखने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। पढ़ें, उन्होंने इस नंबर के लिए अजिंक्य रहाणे के बारे में कहा, 'रहाणे ने उपमहाद्वीप से बाहर हमेशा स्कोर किया है। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सेंचुरी लगाई है। चयनकर्ताओं के पास इस नंबर के लिए बेहतर दृष्टिकोण होना चाहिए था। इस नंबर के लिए रहाणे जैसा खिलाड़ी उपयुक्त होगा।' उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम शुरुआती 3 विकेट महज 5 रन पर गिर जाने के बाद 240 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी। न्यू जीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली इस हार के साथ ही उसका वर्ल्ड कप में से सफर खत्म हो गया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JvML88
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support