लंदनन्यू जीलैंड के हरफनमौला ने भारतीय प्रशंसकों से अपील कि है कि वे विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के टिकट को आईसीसी के आधिकारिक मंच से बेच दें। बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने विश्व कप का टिकट इस उम्मीद में खरीद लिया था कि विराट कोहली की टीम फाइनल में जगह बना लेगी। सेमीफाइनल में हालांकि न्यू जीलैंड से हार कर टीम खिताबी मुकाबले से बाहर हो गई। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों के पास मैच देखने या फिर टिकट को बेचने का विकल्प है। पढ़ें, रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल में न्यू जीलैंड और इंग्लैंड की टीमों के बीच मुकाबला होगा। नीशम ने भारतीय प्रशंसकों से इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के प्रशंसकों का ख्याल रखने को कहा। नीशम ने ट्वीट किया, ‘प्रिय भारतीय प्रशंसक, अगर आप फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नहीं आना चाहते हैं तो कृपया अपने टिकट को आधिकारिक मंच से बेच दें। मुझे पता है ज्यादा मुनाफे के साथ टिकट बेचना फायदे का सौदा है लेकिन क्रिकेट के असली प्रशंसकों को मौका दीजिए, सिर्फ अमीरों को नहीं।’ हाल ही में आईसीसी ने भी टिकटों को लेकर ‘वापसी नीति’ बनाई है जिसके तहत प्रशंसक अपने टिकट को वापस कर पूरी रकम ले सकते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2O2D9X4






0 comments:
Post a Comment