नई दिल्लीआईसीसी विश्व कप-2019 में भारतीय क्रिकेट टीम को नंबर-4 पर एक बेहतरीन बल्लेबाज की कमी खली। टूर्नमेंट के बाद वेस्ट इंडीज दौरा भारत के लिए अहम है और इस दौरान चयनकर्ताओं के पास यह देखने का भी मौका है कि क्या गिल या श्रेयस इस पोजिशन पर फिट हो सकते हैं? दोनों बल्लेबाज फिलहाल, इंडिया-ए टीम के साथ वेस्ट इंडीज का दौरा कर रहे हैं। ने जहां पिछले दो मैचों में 62 और 77 रनों की पारी खेली है तो वहीं अय्यर पहले मैच में 77 ओर अगले मैच में 47 रन बनाए। कप्तान मनीष पांडे ने पिछले मैच में शतक जमाया, लेकिन उन्हें पांच या छठे नंबर के लिए देखा जा रहा है। पढ़ें- नंबर-4 पर एक बेहतरीन बल्लेबाज को न ढूंढ़ पाने के कारण संजय बांगड़ को भी तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि मध्यक्रम में लगातार किए गए बदलावों ने केवल विश्व कप में ही नहीं बल्कि पिछले कई सीजन में भारतीय टीम को परेशानी में डाला है। पढ़ें- अधिकारी ने कहा, ‘हमें लगातार जूझना पड़ा। हम खिलाड़ियों को पूरा समर्थन करते हैं क्योंकि एक खराब दिन के अलावा टूर्नमेंट में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। लेकिन भविष्य के बारे में कोई निर्णय लेने से पहले स्पोर्ट स्टाफ के निर्णय की समीक्षा जरूर होगी। विजय शंकर के चोटिल होने के कारण टूर्नमेंट से बाहर होने से एक दिन पहले बांगड़ का यह कहना है कि सभी खिलाड़ी फिट है बहुत निराशाजनक है।’ पढ़ें- अधिकारी ने कहा, ‘सपॉर्ट स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा में अनियमितता अनियमितता देखी गई क्योंकि जिन लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौपी गई थी वह चाहते थे कि स्टाफ के कुछ लोग अपनी पोजिशन पर बने रहें। वरिष्ठ कर्मचारियों सहित मौजूदा प्रशासन क्रिकेट के सभी निर्णय को लेकर उलझन में थे और यहां तक कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की भी अनदेखी की जिसमें सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। यह बेहद शर्म की बात है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LxyASm






0 comments:
Post a Comment