लंदन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों को अब धीमी ओवर गति के लिए निलंबन नहीं झेलना पड़ेगा क्योंकि ने ऐसे किसी अपराध की दशा में पूरी टीम के अंक काटने और सजा देने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से हो जाएगी। आईसीसी क्रिकेट समिति के सुझावों को उसके बोर्ड ने मंजूरी दे दी। पढ़ें- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2019 से 2021 तक चलेगी जिसकी शुरुआत एक अगस्त से होने वाली एशेज सीरीज से होगी। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ''विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों में अगर कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती तो हर ओवर की एवज में उसके दो प्रतिस्पर्धा अंक काटे जाएंगे।" पढ़ें- इसमें कहा गया, "कप्तानों को अब इसके लिए निलंबन नहीं झेलना होगा। सभी खिलाड़ी इसके लिए समान रूप से कसूरवार होंगे और समान सजा भुगतेंगे।" अब तक एक साल में दो बार धीमी ओवरगति का अपराध होने पर कप्तान को निलंबित कर दिया जाता था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Lvr4au






0 comments:
Post a Comment